Categories: बलिया

बलियाः जेसीबी से करवाई जा रही थी पोखरा की खुदाई, ग्राम प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक पर मुकदमा दर्ज

बलिया के रानीगंज में मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जहां पोखरा की खुदाई के लिए बकायदा मास्टर रोल जारी करवाए गए लेकिन धरातल पर जेसीबी मशीन से काम करवाया जा रहा था। मामले के उजागर होने के बाद ग्राम प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद उपरवार के इब्राहिमा बाद गांव में कुकुरिया बाबा के पास पंचायत के द्वारा पोखरे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि मास्टररोल हो जाने के बावजूद भी जेसीबी मशीन से काम हो रहा था। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धर्मेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की।

जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। जहां निर्माण कार्य में भारी अनियमितता मिली, मजदूरों की बजाय मशीन से काम कराया जा रहा था। मामले में सीडीओ के निर्देश पर इब्राहिमा उपरवार की प्रधान फुलमतिया देवी, सचिव अरविन्द मौर्य व रोजगार सेवक सुशील कुमार पर गबन के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद उपरवार में तालाब की खुदाई के लिए प्राक्कलन तैयार किया गया था। तकनीकी व वित्तीय सहमति ली गई लेकिन मास्टर रोल जारी नहीं कराया गया। जबकि कार्य जेसीबी से कराया जा रहा था। इस कार्य में प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक को सीधे तौर पर दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष बैरिया ने बताया कि बीडीओ मुरली छपरा की तहरीर पर इब्राहिमा बाद उपरवार के प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ धारा 409 व 511 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago