बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, फर्जी पेपर और नंम्बर प्लेट बना कर बेचेते थे बाइक

बलिया
बलिया पुलिस द्वारा वाहन चोरी के रोकधाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहतवार पुलिस ने दो वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोटर साईकिल बरामद कर करने मे सहतवार पुलिस को मिली सफलता।

पुलिस की माने तो प्रभारी निरीक्षक शमीम अली सिद्धीकी थाना सहतवार को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दो मोटर साइकिल पर सवार होकर चौसठ बन्धा के तरफ से महादनपुर बन्धे के तरफ आ रहे है जो मोटर साईकिल चोर है। जिस वाहन से आ रहे है।

वह भी चोरी की है। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सहतवार शमीम अली सिद्दीकी व उनिरीक्षक राम सिंह यादव, रविन्द्र कुमार, मन्तोष सिंह, कांस्टेबल मधुसूदन यादव, कृष्ण कुमार सिंह, गिरीश यादव, चन्द्रभान सिंह, राजकुमार यादव, राजीव कुमार,शैलेश कुमार सिंह के साथ महादनपुर मोड़ पर आकर चौसठ बन्धा से आने वाले मोटर साईकिल चोरो का इन्तजार करने लगे कुछ ही देर बाद दो मोटर साईकिल चौसठ बन्धा की तरफ से आते हुए दिखाई दी।

जिनको रोकने का प्रयास किया गया कि पीछे मुड़ कर भागने का प्रयास करने लगे हमराहियों ने धर दबोचा। पकड़े गये ने अपना नाम सुनील कुमार यादव उर्फ मुलायम यादव पुत्र स्व0 रमापति यादव निवासी भोपालपुर पश्चिमी थाना रेवती जनपद बलिया व अजय यादव पुत्र बच्चालाल यादव ग्राम भोज छपरा थाना रेवती जनपद बलिया बताया।

इनके पास से मोटर साईकिलो का कागजात माँगा गया तो नही दिखा सके मौके से हीरो होण्डा CD डिलक्स, हीरो स्पलेण्डर प्रो को पुलिस हिरासत मे लिया गया। कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि और तीन मोटर साईकिल सुनील यादव उर्फ मुलायम यादव अपने घर पर रखने की बात स्वीकार किया घर से बरामद मोटर साईकिल अपाची मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्रो, स्पलेण्डर प्लस बरामद हुयी।

आरोपियों ने बताया कि वाहनो को चोरी करके फर्जी कागजात तैयार करके फर्जी नंम्बर प्लेट लगाकर हमलोग 10-15 हजार रूपये मे बेच देते है। थाना सहतवार में दोनो के उपर विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago