Categories: बलिया

बलिया- चोरी के खेल में जान से खिलवाड़, पीकू वार्ड से ऑक्सीजन लाइन के पाइप चोरी


बलिया में चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यहां तक कि वह अस्पताल में भी चोरी करने गुरेज नहीं कर रहे हैं। जहां वह अस्पताल से ऑक्सीजन लाइन की पाइप तक चोरी की जा रही है। जो लोगों की जीवनदायनी है। चोरों ने सोमवार को पीकू वार्ड से ऑक्सीजन की पाइप चोरी किए हैं। जिनकी बाजार में अच्छी कीमत मिल जाती है। ऐसे में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

बता दें जिला अस्पताल में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। डयूटी पर तैनात जवानों की लापरवाही से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सोमवार को चोरों ने पीकू वार्ड के ऑक्सीजन लाइन की पाइप चुरा लिया। उस वक्त कोई मरीज वार्ड में भर्ती नहीं था। चोर अस्पताल में आए दिन मरीजों का मोबाइल, बाइक व कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। अब अस्पताल के दूसरे परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट से पीकू वार्ड जाने वाला आक्सीजन पाइप लाइन का पाइप काट कर चुरा लिया। पाइप पीतल का होता है, बाजार में अच्छी कीमत है।

वहीं मामला सामने आने के बाद सुरक्षा बढ़ाने की बात कही जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि अब देखना होगा कि कब तक इस तरह की घटनाएं रुकती हैं। और फिर मरीज बिना डर के इलाज कहा सकते हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago