Categories: बलिया

बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेव वे के निर्माण को लेकर फिजिकल वेरिफिकेशन का काम शुरू

बलियाः गाजीपुर से छपरा तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज तक कुल 60 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क होगी। इसकी लंबाई 117.12 किलोमीटर होगी।

बता दें कि राजस्व विभाग ने
गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे व उंचाडीह से बक्सर, बिहार तक फोरलेन लिंक निर्माण के लिए अधिग्रहण के क्रम में 90 फीसदी भूमि की रजिस्ट्री करवाई है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे जनपद के 98 व गाजीपुर के 87 राजस्व गांवों से होते हुए जिले के मांझी घाट को पार कर बिहार की सीमा में प्रवेश करेगी। सदर तहसील के 82 और बैरिया के 16 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। इसके अलावा, गाजीपुर जिले के सदर तहसील के 22, मुहम्मदाबाद के पांच और कासिमाबाद तहसील के 22 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है।

अब एनएचएआई की ओर से आरओडब्लू (राइट ऑफ वे) के तहत जमीनों के डिमार्केशन का काम शुरू किया गया है।  ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण चार पैकेज में होना है। कुल तीन एजेंसियां चार हिस्से में कार्य शुरू करेगी। इसमें एक एजेंसी के जिम्मे दो पैकेज होगा। अधिकांश जमीनों की रजिस्ट्री के बाद अब एनएचएआई की ओर फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है। कुल 60 मीटर जमीन अधिग्रहित की गई है। आरओडब्लू के तहत जमीनों के चिह्नांकन का कार्य शुरु किया गया है ताकि किसी तरह के विवाद होने पर उसका निस्तारण किया जा सके।

इस एक्सप्रेस वे के बनने से आना-जाना आसान होगा। पूर्वोत्तर के राज्यों झारखंड, असम, कोलकाता तक की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे व्यवसायिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी ग्रीनफील्ड की कनेक्टिविटी होने से गाजीपुर, बलिया, छपरा और बक्सर का क्षेत्र इंटर कनेक्टेड होगा। इससे आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

आजमगढ़ एनएचएआई पीडी एसपी पाठक का कहना है कि जनपदों से जमीनों के अधिग्रहण की सूचना के आधार पर आरओबी का कार्य शुरू है। चयनित एजेंसियों के एग्रीमेंट का कार्य अंतिम दौर में है। फिजिकली वेरिफाई होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 hour ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

1 hour ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago