बलिया। बैरिया क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है जहां एक भाभी ने अपने देवर पर ही आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस से शिकायत की। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला बैरिया थाना क्षेत्र का है। 26 वर्षीय विवाहिता सोमवार को उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र के पास शिकायत लेकर पहुंची। बताया कि उसका देवर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब शादी से इनकार कर रहा है।
जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई के निर्देश के साथ महिला को बैरिया एसएसओ धर्मवीर सिंह के पास भेज दिया। एसएचओ ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामले की छानबीन शुरू कर दी।
मामले में एसएसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया गया है। यौन शोषण करने वाले देवर की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…