Categories: बलिया

बलिया- तिलकोत्सव से घर लौटा शख्स, दरवाजा खुलते ही जमीन पर गिरा, मौत

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया। जहां एक शख्स ने अचानक अपने घर की चौखट पर दम तोड़ दिया। वो तिलकोत्सव से लौटकर अपने घर का दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहा था। उसकी पत्नी आई और दरवाजा खोली लेकिन दरवाजा खुलने के साथ ही वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो हुई।

दरवाजे पर गिरे, और मौत- बता दें बहादुरा गांव निवासी शिवानंद सिंह 53 वर्ष गांव के ही रामबचन सिंह की लड़की की तिलक में चाड़ी नगरा के पास गए थे। तिलक से लौटकर घर आए। दरवाजा खोलने के लिए पत्नी को फोन किया। जैसे ही पत्नी ने दरवाजा खोला वह दरवाजे पर गिर गया। पत्नी के शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए।

उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन चिकित्सकों ने शिवानंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौटे और मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। शिवानंद सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य घाटमपुर आभा सिंह के भाई थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago