Categories: बलिया

बलिया: किशोरी मामले में आरोपी की दुकान के सामने अतिक्रमण हटाने पर भड़के लोग, बोले पूरी दुकान ही गिरना चाहिए

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में लहूलुहान हालात में मिली किशोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों का आक्रोश फुट पड़ा। पुलिस ने आरोपी की दुकान के आगे सड़क किनारे अतिक्रमण कर डाले गए टीनशेड को बुलडोजर चला कर गिरा दिया। लेकिन इससे लोग नाराज़ हो गए।

उनका कहना है कि पुलिस ने सिर्फ दिखावटी कार्रवाई की है। उनका तर्क था कि अगर गिराना ही था तो पूरी दुकान गिराई जाती नहीं तो केवल टीनशेड गिराकर आग में घी डालने का काम पुलिस द्वारा क्यों किया गया। इस मामले में गुस्साए लोग सड़क पर उतर गए और जनप्रतिनिधियों को मौके पर आने की मांग करने लगे।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह कथित आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई उसके कुछ घण्टे बाद नगरा भीमपुरा मार्ग पर ताड़ीबड़ागांव चट्टी पर आरोपी के दुकानपर डाले गए टीनशेड को ढहा दिया गया। लेकिन लोगों ने देखा कि दुकान के आगे टीनशेड डालकर अतिक्रमण किये गए भाग को ही गिराया गया था जिसके बाद लोग पुलिस के खिलाफ उग्र हो गए। और सड़क जाम कर दिया

जाम के बाद सीओ रसड़ा भी पहुंच गए। लोगो का कहना था कि पूरी दुकान गिराना चाहिए। सड़क पर उतरे लोगो से नगरा भीमपुरा सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस हलकान हो गयी। सी ओ रसड़ा के आश्वासन और सूझ बूझ से ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago