Categories: बलिया

बलिया-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन कैंसिल, कई गाड़ियों का बदला शेड्यूल!

बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज खंड पर हंडिया खास-रामनाथपुर और राजातालाब-हरदत्तपुर के बीच ब्रिज के मरम्मत के कारण दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। जबकि कुछ ट्रेन रि-शिड्यिूल हुई हैं। बलिया से 16 और 20 मार्च को चलने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त की गई।
प्रयागराज रामबाग से 16 और 20 मार्च को चलने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द रहेगी। इसी तरह -प्रयागराज रामबाग से 16 और 20 मार्च को चलने वाली 05196 प्रयागराज रामबाग-बनारस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बनारस से 16 और 20 मार्च को चलने वाली 05195 बनारस-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

जबकि प्रयागराज रामबाग से 16 मार्च को चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग से 90 मिनट और 20 मार्च को 60 मिनट रि-शिड्यिूल कर चलाई जाएगी। दानापुर से 20 मार्च को चलने वाली 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। जिसकी जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago