बलियाः रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। गुरुवार से 15159 अप सारनाथ एक्सप्रेस 3 अक्टूबर तक निरस्त कर दी गई है। इससे वाराणसी, प्रयागराज होते हुए दुर्ग तक यात्रा करने वाले यात्री परेशान रहे।
वाराणसी तक यात्रा करने वाले याात्री सारनाथ एक्सप्रेस के स्थान पर सद्भावना एक्सप्रेस से वाराणसी तक पहुंचे। इधर 15160 डाउन सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन 4 अक्टूबर तक निरस्त होने के कारण दुर्ग से बलिया, सुरेमनपुर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इतना ही नहीं लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस 1 पखवाड़े से अधिक दिनों से निरस्त चल रही है। ऐसे में वाराणसी होते हुए लखनऊ तक यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी आ रही है।
बलिया रेलवे परामर्शदात्री समिति की बैठक स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में हुई। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक शशिकांत सिंह की अध्यक्षता में रेल हित और यात्री हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…