Categories: बलिया

बलियाः बक्सर-भरौली के बीच बन रहे पुल के दोनों छोर पर विकसित होंगे पार्क

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से बिहार को जोड़ा जाएगा। इसको लेकर बक्सर भरौली के बीच गंगा पर नया पुल का निर्माण चल रहा है। शासन की योजना के मुताबिक पुल के दोनों छोर पर पार्क भी बनाया जाएगा।

साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में लिंक फोरलेन निर्माण के लिए जमीनों का अधिग्रहण शुरु हो चुका है। इस फोरलेन निर्माण से बिहार और यूपी सीधे सड़क से कनेक्ट हो जाएंगे। इससे दोनों राज्यों के लोगों को पटना, लखनऊ और दिल्ली आने-जाने में सुविधा होगी।

बता दें कि वर्तमान में पुल के दोनों तरफ भरौली और बक्सर में पहले से ही पार्क स्थित है। लिहाजा इसे सुरक्षित करने की कवायद भी एनएचएआई की ओर गंगा नया पुल बनने के बाद दो पुल हो जाएंगे और इनके बीच करीब 30 मीटर की दूरी है। ऐसे में फोरलेन गैप होगा और इस गैप में भरौली व बक्सर में पार्क बनाया जा सकता है।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण गाजीपुर के जंगीपुर से बिहार प्रांत स्थित छपरा के रिविलगंज तक होना है। कुल 177 किलोमीटर फोरलेन सड़क है। पहले बिहार को यूपी से जोड़ने के लिए बक्सर से भरौली होते हुए हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए फोरलेन लिंक रोड बनाने का प्रस्ताव था। इसके लिए सर्वे का कार्य भी हो चुका था।

बता दें कि करीब दो माह पहले परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भरौली हैदरिया फोरलेन लिंक रोड निर्माण में संशोधन करते हुए बक्सर स्थित फोरलेन सड़क को भरौली स्थित गंगा पुल पार कर करीमुद्दीनपुर के उत्तमनगर में पहले से निर्धारित इंटरचेंज से से की जा रही है। यहां ग्रीनफील्ड और पूर्वांचल एक्सप्रेस की क्रासिंग है। इस सड़क की दूरी मात्र 17 किमी है।

बक्सर एनएचएआई अभियंता एके तिवारी का कहना है कि हमारा प्रयास है कि पूर्व की तरह बने पार्क के स्थान पर नया पार्क बन जाए। इसके लिए फोरलेन के बीच गैप भी मिल रहा है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago