बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बंदोबस्त अधिकारी (बेरूआरबारी निर्वाचन कार्यालय) पर उस समय हंगामा मच गया जब बेरूआरबारी ब्लाक के मैरीटार गांव के बीडीसी प्रत्याशी (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 46) चंदा देवी ने आरओ के खिलाफ धांधली का आरोप लगाते हुए उनसे सर्टिफिकेट छीनने का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गई।
इस दौरान मौके पर पहुंचे अन्य अधिकारियों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन चंदा देवी मुझे इंसाफ चाहिए बोलकर मौके पर ही डटी रही। पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंदा ने बताया कि उनके क्षेत्र में आरती देवी को 58वोट, जबकि उन्हें यानी चंदा देवी को 110 वोट, शिवानी को 76 और शुभावती को 44 वोट दिखाने के उपरांत आरओ डा. जीवन लाल द्वारा चंदा देवी को बीडीसी का सर्टिफिकेट दिय गया था।
इसके बाद चंदा देवी ने जीत का जश्र भी शुरू कर दिया था, इसबीच थोड़ी देर में आरओ ने फोन किया और दस्तखत करने के लिए बुलाया, जहां जाने पर आरओ ने सर्टिफिकेट छीन लिया। इसके बाद शिवानी को जिताऊ प्रत्याशी घोषित कर दिया। बस इसी बात से नाराज चंदा देवी आरओ के पास पहुंचकर धरने पर बैठ गई। अब देखना यह है कि चंदा देवी को इंसाफ मिल पाता है या नहीं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…