Categories: बलिया

बंद हो गए बलिया के ऑक्सीजन प्लांट, कहीं चोरों ने काटी पाइपलाइन, कहीं आई तकनीकी खराबी

बलियाः कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी कमी देखी गई। उस दौरान कई जगह ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। अब एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन जिले के कई ऑक्सीजन प्लांट बंद हैं।

बलिया में कुल आठ ऑक्सीजन प्लांट हैं। जिनमेंं से कई प्लांट अब बंद हो चुके हैं। जिला अस्पताल और सोनबरसा में एक प्लांट चालू है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 6 ऑक्सीजन प्लांट चालू होने का दावा किया है। विभाग का कहना है कि दो तकनीकी खामियां हैं, जिसे रही करा लिया जाएगा।

वास्तविकता में स्थिति उलट है। शुक्रवार को  जिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला। एक ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में है। महिला अस्पताल में बना ऑक्सीजन प्लांट भी बंद है। फेफना में ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति खराब है। यहां चोर प्लांट की पाइप लाइन काट कर ले गए हैं।

वहीं बसंतपुर में भी ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है। यहां पर कोई भी इंतजाम नहीं दिखे। सीयर और अगडर की यही स्थिति है। सीएमओ ने बताया कि फेफना और बंसतपुर का प्लांट तकनीकी खामी की वजह से बंद है। शेष प्लांट चालू अवस्था में है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago