बलिया- अब होम आइसोलेशन के मरीजों के लिये उपलब्ध होगा आक्सीजन सिलेण्डर

बलिया: जिलाधिकारी आदिति सिंह के निर्देश पर औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने सहायक आयुक्त औषधि निरीक्षक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ से वार्ता कर होम आइसोलेशन मे रह रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था कर दी है। श्री दीप ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बलिया आयरन स्टोर बहेरी में 40 बड़े सिलेंडर और 10 छोटे सिलेंडर की व्यवस्था करा दिया गया है।

होम आइसोलेशन मे रहे मरीज, जिनको ऑक्सीजन सिलेण्डर की जरूरत है, वे मरीज का टेस्ट रिपोर्ट, डॉक्टर का पर्चा वह आधार कार्ड ले जाकर ऑक्सीजन सिलेण्डर क्रय कर सकता है। आक्सीजन सिलेण्डर लेने के लिये खाली सिलेण्डर देकर व निर्धारित शुल्क के साथ सिलेण्डर लिया जा सकता है। जिनके पास खाली सिलेण्डर नही है वे भी ऑक्सीजन सिलेण्डर क्रय कर सकता है।

उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक रोड पर स्थिति अशर्फी हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया। यहां 15 बेड की व्यवस्था करा दिया गया है जहाँ कोविड के मरीज एडमिट हो सकते हैं। यहां भी 15 बड़े आक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध करा दिया गया है। पाईप के माध्यम से सभी 15 बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। इसके अलावा तीन वेंटीलेटर उपलब्ध करवा दिया गया है, जो कार्यशील है। निरीक्षण के समय रविशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

7 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

7 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

9 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

9 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago