Categories: बलिया

बलिया- दो बाइक में भिड़ंत से एक युवक की मौत, दूसरा बाइक सवार मौके से फरार

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक घायल हो गया। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत होने से हुआ। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हुई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने बताया कि माखन यादव (30) निवासी सहिया ग्राम सभा ​​​​​​​शाम 7 बजे मालदा स्थित अपनी कपड़े की दुकान को बंद करके घर जा रहा था। हल्दीरामपुर चट्टी के पास विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही माखन उछलकर सड़क से दूर जा गिरा। वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

गम्भीर रूप से घायल माखन को आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी, सीयर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक 4 भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। उसका एक 2 साल का बेटा भी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी सीयर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago