Categories: बलिया

बलियाः ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

बलिया के चोगड़ा चट्टी पर ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करााया।

बताया जा रहा है कि हादसे में कुरेजी गांव निवासी 38 वर्षीय विनोद राम पुत्र मोहन राम की मौत हो गयी। घटना में श्रीप्रकाश पुत्र कन्हैया,छांगुर पुत्र स्व.जगमोहन राम, अजीत पुत्र कन्हैया तथा जयराम पुत्र लालमोहर घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के पश्चात घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गड़वार-बलिया मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मांग के अनुरूप मृतक विनोद की पत्नी जोन्हिया देवी की तहरीर पर ट्रक चालक सहित अन्य पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के पश्चात जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago