बलियाः जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मिड्डा गांव के हरिजन बस्ती में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और हथियार चले।

इस मारपीट में एक पक्ष के गोपाल राम 70 पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बहू गौतमी देवी 50 पत्नी सुरेश राम तथा नाती चंदन राम 22 पुत्र सुरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का एकलौता पुत्र सुरेश राम लुधियाना में काम करता है। जिसे घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक गोपाल राम एवं बिकाऊ राम के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसको लेकर सोमवार की सुबह विवाद हो गया। जिसमें बिकाऊ राम के परिवार के लोगों ने वृद्ध को मार पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी घर का ताला बंद करके फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago