Categories: बलिया

बलिया – नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर किया प्रदर्शन, कहा- भुखमरी के कगार पर आ गया परिवार

बलिया। नगर पंचायत मनियर के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर प्रदर्शन किया। और नगर पंचायत कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। जिनके समर्थन में मनियर के समाजसेवी सभासद गण और पूर्व चेयरमैन भी धरने पर बैठ गये हैं। हालांकि चेयरमैन का आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया।

भुखमरी की कगार पर परिवार- कर्मचारियों का कहना है कि 3 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। नगर पंचायत के ईओ से वेतन के संबंध में बात कर रहे हैं तो उनका कहना है कि 2 महीने के वेतन के लिए फाइल पर संस्तुति कर दिया गया है। चेयरमैन साहब से पूछने पर उनका कहना है कि कोई सिग्नेचर नहीं हुआ है। ऐसे में परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है।
चेयरमैन के आश्वासन पर धरना खत्म – वहीं दोपहर में चेयरमैन भीम गुप्ता नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 2 माह का बकाया है। 2 माह का वेतन 3 दिन के अंदर उनके खाते में चला जाएगा और कर्मचारियों के पीएफ खाता खोलने के लिए संबंधित ठेकेदार को कहा जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों का धरना समाप्त हुआ।

प्रदर्शन को समर्थन- कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, सभासद अमरेंद्र सिंह, सभासद संजीत सिंह, सभासद विनय कुमार सिंह, सभासद अंजनी कुमार सिंह, सभासद प्रतिनिधि कृष्णा, पूर्व सभासद दीपक कुमार सिंह, समाजसेवी विनय कुमार सिंह मिंटू, मंटू सिंह, अर्जुन गुप्ता ,कर्मचारी गण राजकुमार गुप्ता, कर्मचारी गण भानु सिंह, शिवनाथ चौहान, प्रेम सागर गुप्ता, सफाई नायक दुर्गेश यादव, मुन्ना बिजली मिस्त्री, तारकेश्वर गुप्ता ड्राइवर, अफरोज अहमद बिजली मिस्त्री सहित आदि लोग रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago