BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को राजभर ने ठुकराया, आज देंगे इस्तीफा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्य्क्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने घोसी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। नाराज ओमप्रकाश ने इस्तीफा देने के लिए सीएम से समय मांगा है।

शनिवार देर रात सीएम आवास में भाजपा प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री ने एक घंटे तक राजभर को समझने का प्रयास किया। मंत्री उपेंद्र तिवारी भी साथ में थे। भाजपा नेताओं ने राजभर को समझाया कि वह भाजपा के सिम्बल पर चुनाव लड़े। जिसे राजभर ने ठुकरा दिया। इसके बाद रात करीब दो बजे मंत्री उपेंद्र तिवारी राजभर को समझाने उनके आवास तक गए। इस दवाब के बाद राजभर रात में करीब तीन बजे फिर सीएम आवास पहुंच गए। उन्होंने  सीएम से मिलने की बात कही लेकिन स्टाफ ने मना कर दिया। स्टाफ से इस्तीफे का पत्र रिसीव करने को कहा लेकिन सीएम स्टाफ ने ऐसा नहीं किया।

रविवार सुबह उन्होंने फिर से सीएम आवास फोन कर इस्तीफा देने के लिए समय मांगा है। अभी सीएम ने कोई समय नहीं दिया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को बलिया में होने वाली पार्टी की वैठक में राजभर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago