बलिया पहुचे ओपी राजभर का बयान, कहा- बीजेपी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकती है

बलिया पहुचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा पर जोरदार  हमला बोला है। शुक्रवार को उन्होंने जिले के रतसड़ गांव में आयोजित सभा में कथित रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि, भाजपा देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकती है। कहा, आगामी 21 फरवरी को साधु राम मंदिर के नाम पर चिमटा बांटेंगे और भाजपा दंगा कराएगी। ये वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

राजभर ने कुंभ में कैबिनेट के स्नान पर कहा कि, 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने के बाद भी गंगा साफ नहीं हुई। इन लोगों ने जनता से किए वादे पूरा नहीं किए हैं, जनता कोस रही है, वही पाप धोने के लिए कुंभ में नहाने गए थे। इनके पाप धुले न धुले, लेकिन गंगा मैली हो गई। कहा कि, इस सरकार में गरीबों का भला नहीं हुआ है। ये लोग, गरीबों से मिली बद्दुआ को धोने गए है कुंभ गए थे। मंत्री ने कहा इस बार गई सरकार तो 20 साल बाद सत्ता में लैटेगी।

मंत्री ने कहा कि, चुनाव में अब तो 60 दिन ही शेष बचे है, लेकिन हमारी मांगें अधूरी है। जबकि गरीब सवर्णों को आरक्षण 48 घंटे में दे दिया गया। हमारी मांग पूरी ना होने की सूरत में सुभासपा प्रदेश के 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को वाराणसी में आयोजित पार्टी की बैठक में इस पर विशेष चर्चा होगी। कहा कि पूर्वांचल में पिछड़ों की संख्या 38 प्रतिशत है। यह जिसका साथ देगी झंडा उसी का लहराएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago