Categories: बलिया

अभ्युदय कोचिंग में बच्चों को पढ़ाएंगे बलिया के अफसर, देंगे सफल होने के टिप्स

IAS, IPS, NEET, NDA, CDS, PSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रदेश सरकार अभ्युदय योजना चला रही है। जिसके तहत बच्चों को फ्री कोचिंग दी जाती है। इस कोचिंग में अब बलिया में तैनात अधिकारी भी पढ़ाएंगे।

समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कोचिंग में योग्य प्रशिक्षकों के अलावा सप्ताह में एक दिन जिला स्तरीय अधिकारी भी क्लास लेंगे। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में शाम 3 बजे से शाम 6 बजे तक कोचिंग चलती है।

कोचिंग के एडमिशन की अंतिम तारीख 30 जुलाई है। अब तक 34 बच्चों ने आवेदन किया है। कोचिंग में आवेदन के लिए सालाना वार्षिक आय का प्रमाण पत्र लगाना जरुरी हैं। बता दें कि कोचिंग के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रशिक्षकों का पैनल तैयार किया गया है। इन प्रशिक्षकों को सिलेबस के अनुसार विषय (टॉपिक) दो दिन पहले दे दिया जाता है।

अब इस कोचिंग में बलिया के अधिकारी बच्चों को पढ़ाएंगे और उन्हें विभिन्न परीक्षाओं में सफल होने के टिप्स देंगे। विनोद कुमार सिंह ने बताया, “जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र, उपकृषि अधिकारी अंकिता यादव, BSNL के जूनियर इंजीनियर विनय श्रीवास्तव, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिव्य दुर्गेश सिन्हा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता गौतम सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी मुमताज, युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण मुरारी पांडेय, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता श्याम सुंदर यादव आदि सप्ताह में एक-एक दिन क्लास लेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago