बलिया- चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अभामवैस का प्रदेश अध्यक्ष बने

बिल्थरारोड बलिया के नगर पालिका चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हे अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा यूपी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। दिनेश कुमार के अभामवैस का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोग काफी खुश हैं।

आपको बता दें कि अभामवैस राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता और संरक्षक जगन्नाथ गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की और दिनेश कुमार गुप्ता को यूपी में संगठन की कमान सौंपी। नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि समाज के विकास और मान सम्मान के लिए लगातार डटे रहेंगे। सभी का आभार व्यक्त किया।

वहीं दिनेश कुमार के अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही पूरे जनपद में जश्न का माहौल है। नगर के आलोक गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, गणेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राममनोहर गांधी, माखन जी, वशिष्ठ गुप्ता, हरिद्वार गुप्ता, पुनीत गुप्ता , नवल मद्धेशिया, कमलेश मद्धेशिया समेत अनेक लोगों ने बधाई दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

16 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago