बलिया- अब जांच के घेरे में लापरवाह उभांव थाना, फरियादी के आरोपों ने पकड़ा तूल

बेलथरा रोड:  उभांव थाना के प्रभारी अविनाश सिंह पर नगर के एक व्यापारी ने अभद्रता और मारपीट जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। अंकित कुमार नाम के शख्स ने यूपी पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट में टैग करते हुए अपने लिए इंसाफ और थाना प्रभारी अभिनाश कुमार सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। उनके ट्वीट के बाद अब बलिया पुलिस हरकत में आ गयी है। रसड़ा क्षेत्राधिकारी को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

बता दें अंकित कुमार ने वीडियो ट्वीट में थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि “शाम को 7:25 पर उभाव थाना के प्रभारी अविनाश कुमार सिंह नगर में गश्ती करने आए। इसी दौरान थाना प्रभारी ने मेरी दुकान पर आकर अभद्रता की और गाली-गलौच करते हुए एक तमाचा भी मारा। इससे मुझे गहरा सदमा पहुंचा है।” अंकित ने ट्विटर पर सीएम योगी व यूपी पुलिस को टैग करते हुए थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इन आरोपों पर जब थाना प्रभारी अविनाश सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

पुलिस बेपरवाह, दहशत में रहवासी- बता दें की अपराध को खत्म करने में उभांव थाना पुलिस का कुछ महीने से बहुत ही खराब रिकॉर्ड है। 2 महीने पहले ही चन्दाडीह गांव निवासी नन्दकिशोर राजभर पर जानलेवा हमला हुआ था।इनके द्वारा टांगी से हमला करने की तहरीर दी गयी थी किन्तु एफआईआर कॉपी में टांगी के स्थान पर बदलकर लाठी कर दिया गया। जिससे पीड़ित को न्याय नहीं मिला। बीते 22 मई को सीएचसी सीयर के एक डॉक्टर को मोबाइल पर जान से मारने और भद्दी भद्दी गाली देने वाले को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। डर से डॉक्टर ने अपना स्थानांतरण गैर जनपद में करा लिया।

29 जून को नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर नादिर की सैलून में चोरी का अब तक पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई। 4 जुलाई को मिश्रौली मार्ग पर डॉक्टर पुत्र से छिनैती की घटना में पुलिस के हाथ खाली है।ली गयी। सिर्फ यही नहीं ऐसे ही कई मामलों में अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। उल्टा अब फरियादी को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago