बलिया। भारत को डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अब केंद्र सरकार कैशलेस व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए डाकघरों में भी ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है। डाकिया डाक लाया से डाकिया बैंक लाया तक के सफर में अब डाकघरों के माध्यम से डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे ग्रामीण भी डिजिटल पेमेंट करना सीख सकेंगे।
डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि डाककर्मियों को डिजिटल भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। डिजिटल ट्रांजेक्शन की प्रगति की निगरानी के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया है। जिले के 309 डाकघरों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पत्र, रजिस्टर्ड पार्सल, रजिस्टर्ड फॉरेन पत्र और अन्य रजिस्टर्ड आर्टिकल्स, इंटरनेशनल एयर पार्सल, एरोग्राम इंटरनेशनल, फ्रैंकिंग मशीन रिचार्ज, बिजनेस पोस्ट, बिल मेल सेवा, विभागीय परीक्षा शुल्क इत्यादि के चार्ज का भुगतान अब डिजिटल पेमेंट के माध्यम से हो सकेगा।
पत्र और पार्सलों की बुकिंग के दौरान काउंटर क्लर्क द्वारा पॉइंट ऑफ सेल पर पत्र के प्रेषक और प्राप्तकर्ता की सभी जानकारियों को दर्ज करने के उपरांत ग्राहक को रकम बताई जाएगी। क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। उक्त क्यूआर कोड को स्कैन कर किसी भी यूपीआई पेमेंट मोबाइल एप्लीकेशन से डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान के बाद रसीद प्रिंट हो जाएगी।
साथ ही बताया कि डाकघरों में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था के लिए क्यूआर कोड से यूपीआई आधारित ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रोजेक्ट फास्ट ट्रैक अभियान भी चलाया जा रहा है।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…