बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव की सराहनीय पहल देखने को मिली। जहाँ उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की बेहतरी को सोचते हुए शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर को गोद लिया है। विधायक ने विद्यालय का भ्रमण कर उसकी स्थिति को देखा। साथ ही शिक्षकों के साथ एक बैठक की।इस दौरान उन्होने स्कूल को एक मॉडल बनाने की बात कही।
शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने की जिम्मेदारी- विधायक ने शिक्षकों से कहा कि मैं इस क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते स्कूल का सुंदरवातावरण मुहैया करा दूँगा लेकिन आप गुरुजन एक गुणवक्ता परक शिक्षा का वातावरण पैदा कर सकते है जिससे यह विद्यालय मेरी सोच के अनुरूप बन सकता है। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक संध्या पांडेय और अंजली तोमर, शिक्षामित्र रीना चौहान, कुमकुम सिंह, प्रिया त्रिपाठी और अवधेश कुमार मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव ने आभार व्यक्त भी किया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…