Categories: बलिया

Ballia- सपा विधायक संग्राम सिंह की नेक पहल, प्राथमिक स्कूल को लिया गोद

बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव की सराहनीय पहल देखने को मिली। जहाँ उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की बेहतरी को सोचते हुए शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर को गोद लिया है। विधायक ने विद्यालय का भ्रमण कर उसकी स्थिति को देखा। साथ ही शिक्षकों के साथ एक बैठक की।इस दौरान उन्होने स्कूल को एक मॉडल बनाने की बात कही।यूपी का आदर्श स्कूल बनाना उद्देश्य- विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि इस विद्यालय को जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश का एक आदर्श विद्यालय बनाने का काम करूंगा। विद्यालय को मुख्य मार्ग की पक्की सड़क से जोड़ने के अलावा चाहरदीवारी, डेस्क बेंच, सोलर सिस्टम, आरओ प्लांट स्मार्ट क्लास की व्यवस्था के साथ ही स्कूल कैम्पस का सुंदरीकरण अतिरिक्त कमरे की व्यवस्था करने की घोषणा भी की। इसके पहले उन्होंने स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर बात भी की।

शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने की जिम्मेदारी- विधायक ने शिक्षकों से कहा कि मैं इस क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते स्कूल का सुंदरवातावरण मुहैया करा दूँगा लेकिन आप गुरुजन एक गुणवक्ता परक शिक्षा का वातावरण पैदा कर सकते है जिससे यह विद्यालय मेरी सोच के अनुरूप बन सकता है। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक संध्या पांडेय और अंजली तोमर, शिक्षामित्र रीना चौहान, कुमकुम सिंह, प्रिया त्रिपाठी और अवधेश कुमार मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव ने आभार व्यक्त भी किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago