Categories: बलिया

बलिया- दर्जनों गांव में 72 घंटे से नहीं बिजली, विभाग के उदासीन रवैया से लोगों में आक्रोश

बलिया। रसड़ा क्षेत्र के जाम विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन गांवों में 72 घंटे से बिजली नहीं है। जिसकी वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। दरअसल शनिवार की सुबह आंधी के साथ मूसलधार बारिश की वजह से विद्युत खंभों और तारों के टूटने से सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई थी। जाम उपकेंद्र के जेई प्रवीण कुमार यादव के निर्देशन में बिजली विभाग के कर्मचारी तारों को दुरूस्त करने में लगे हुए हैं, लेकिन काम की रफ्तार धीमी होने से जनता में आक्रोश देखने के मिल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही और तारों को दुरूस्त करने की यही रफ्तार रही तो वह विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस उपकेंद्र से जुड़े जाम, खड़सरा, महराजपुर, सुल्तानीपुर, नराक्ष, बर्रेबोझ, बसनही, सिसवार सहित चिलकहर ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांवों में तीन दिनों से सप्लाई ठप है। इससे लोगों के सामने पेयजल सहित अन्य दिक्कतें खड़ी हो गई है। बिजली नहीं होने की वजह से लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं।

भारी बारिश के बीच टकरसन उपकेंद्र से भी लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति बाधित रही। इसको लेकर जन मानस में उबाल रहा। लोगों के सामने कई तरह की दिक्कते आ गई है। वहीं छोटे उद्योगों पर भी प्रभाव पड़ा है। विद्युत कर्मियों के प्रयास ने सोमवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। इसको लेकर लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago