Categories: बलिया

बलिया: निर्भय नारायण सिंह ने किया मेरे आवास एक फलदार पेड़ का प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ

बलिया के बिगहीं में ‘मेरे आवास एक फलदार पेड़ का प्रवास योजना’ के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईआरटीसी निर्भय नारायण सिंह ने 200 फलदार वृक्ष का रोपण कर शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि जब मैं बलिया आता हूं, तो मैं चाहता हूं कि आप लोग जैसे ही मैं एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही रहूं। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में अगर हर घर से एक युवक-युवती अच्छी तरह शिक्षा ग्रहण कर अच्छे पदों पर आसीन हो जाए तो उस घर परिवार का भाग्य बदल सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बलिया का हर युवा बेहतर शिक्षा ग्रहण कर इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस, पीसीएस बन कर अपने घर परिवार समाज सहित जिले का नाम रोशन करें।

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी आधा पेट भोजन करें, लेकिन अपने बच्चों को अनुशासित शिक्षित जरूर बनाए। इससे आपके आने वाले पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान छितेश्वर तिवारी विजय सिंह, अभिषेक तिवारी गोलू, सुभाष मिश्रा, राहुल मिश्रा, सुभाष तुरहा, अंशु तिवारी, अंजनी ओझा, हरि सिंह, नन्हे सिंह देवानन्द सोनी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago