Categories: बलिया

बलिया – नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने किया शुभारंभ

बलिया। जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने फेफना के बारवा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। बतौर मुख्यातिथि अवलेश सिंह ने फीता काटा और खिलाड़ियों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज गांव के नौजवान रात्रिकालीन दूधिया रौशनी में ग्रामीण मैदान में खेल रहा है, वह दिन दूर नहीं जब गांव का युवा दिन के उजाले में महानगर के स्टेडियम में खेलेगा और दुनिया देखेगा।

साथ ही कहा कि खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया। हम सरकार और जनप्रतिनिधियों से दरख्वास्त लगाना चाहते हैं कि हर पंचायत और घनी आबादी वाला गांव में खेल के मैदान और पंचायत स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। उभरते खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने के लिए कोच की व्यवस्था किया जाए। निश्चित ही गावँ का परचम दुनिया में लहराएगा।

उन्होंने खिलाड़यों को आश्वस्त कर कहा कि कभी भी जरूरत होने पर उनसे मिले वह खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष विशाल प्रजापति, सचिव डिम्पू प्रसाद, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार, मुमताज़ अंसारी जितेंद्र प्रसाद, हिरन चौहान, मुरारी चौहान, ठाकुर दयाल सिंह, की पहल की सराहना भी की।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago