बलिया- NH-31 का मेंटेनेंस या मजाक ? मरम्मत होते ही उखड़ने लगी सड़क की गिट्टी !

बलिया। विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में अब एक महीने से भी कम समय बाकी है। बावजूद विकास के नाम पर जनता से साथ मजाक ही जा रहा है। जहां नेशनल हाईवे-31 की हालत में सालों बाद भी कोई सुधार नहीं है। हालांकि मरम्मत के काम से लोगों को राहत तो मिली लेकिन ज्यादा दिन नहीं। मरम्मत के दूसरे दिन ही सड़क की उखड़ने लगी। जिससे साफ जाहिर होता है कि मरम्मत के काम में अनियमितता बरती जा रही है।

दरअसल बुधवार को काम शुरू होने के बाद दूसरे दिन ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगीं। मेंटेनेंस के काम में लापरवाही बरती जा रही है। जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। जिनका कहन है कि निर्णाधीन कंपनी सरकार और लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है। बता दें NHAI ने एक महीने पहले मरम्मत के लिए तीन भाग में टेंडर दिया है। इतना ही नहीं लापरवाही को लेकर पुरानी कंपनी का टेंडर निरस्त भी किया गया था।

3 कंपनियों को जिम्मेदारी- नेशनल हाईवे-31की मरम्मत की जिम्मेदारी 3 कंपनियों को सौंपी गई है। गाजीपुर से फेफना तक 60 किलोमीटर का काम एसआरएससी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, फेफना से चिरैया मोड़ तक 45 किलोमीटर महादेव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और चिरैया मोड़ से मांझी घाट के जयप्रभा सेतु तक 16 किलोमीटर जगदंबा इंटरप्राइजेज को जिम्मा दिया गया है।

नेशनल हाईवे-31 का काम खत्म करने की आखिरी अवधि जून 2022 है। निर्माण के लिए 81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 130 किलोमीटर में मरम्मत होना है। लेकिन मरम्मत के बाद भी उखड़ती सड़क की तस्वीरें कई सवाल उठा रही है। काम की लापरवाही के नजीतन लोग अब भी बदहाल सड़क पर चलने को मजबूर हैं। जिनमें लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago