Categories: बलिया

न्यू पीएचसी बछईपुर की हालत को स्वस्थ अस्पताल अभियान के तहत सुधारा जायेगा – अनुरागी

बलिया। देश की सुप्रिसद्ध कम्युनिटी मीडिया नेटवर्क वीडियो वालंटियर्स द्वारा स्वस्थ अस्पताल अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद के किसी हॉस्पिटल को गोद लेकर उसमें सुविधा बढ़ाई जाती हैं। उसका कायाकल्प किया जाता है। जिला सामुदायिक संवाददाता जयराम अनुरागी ने चिलकहर ब्लॉक के न्यू पीएचसी बछईपुर को गोद लेने का विचार किया है। इससे पहले उन्होंने सर्वे किया तो इसमें कई सारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ। जयराम अनुरानी ने हॉस्पिटल का निरीक्षण किया तो वहां 22 तरह की सुविधाओं का अभाव मिली।

अस्पताल में पैथोलॉजी तक की सुविधा नहीं है। इसके अलावा व्हीलचेयर, स्ट्रेचर नहीं है। अस्पताल में आपतकालीन स्थितियों से बचने की सुविधा नहीं है। अग्निशमन सुविधा नहीं है। 24 घंटे बिजली भी उपलब्ध नहीं हो पाती। डिलीवरी, एक्सरे मशीन, एबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहां तक कि अधिकांश दवाईयां भी बाहर से ही लेनी पड़ती हैं। 6 बेड की जगह 4 बेड ही है, बिस्तर पर जंग लगी हुई है। 3 नर्स की जगह 1 नर्स ही हैं। कुल मिलाकर इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स की किसी भी गाइडलाइन का अस्पताल में पालन नहीं हो रहा।पुरुषों-महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जो शौचालय हैं, उनमें साफ-सफाई तक की व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं है। मरीजों एंव उनके परिजनों के लिए पर्याप्त मात्रा में बैठने के लिए कुर्सी और ब्रेंच नहीं है। बोर्ड पर हॉस्पीटल का नाम मिटा हुआ है। रैम्प वाक नहीं है। बांउड्री बाल है , लेकिन टुटा हुआ है।

इन सभी अनियमितताओं को लेकर अनुरागी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश, उप निदेशक ( स्वास्थ्य ) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ एंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्रक देकर न्यू पीएचसी बछईपुर की समस्त कमियों को दुर करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की जनता को पर्याप्त एंव सही सुविधायें मिल सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago