बलिया में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, 30 इलाके को किया गया हॉट स्पॉट घोषित, सीयर में 11 मरीज मिलने से हड़कंप !

बलिया । जिले में कोरोना ने एक बार फिर रफ़्तार पकड ली है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 62 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और अब कुल एक्टिव केस 288 हो गई हैं। अब तक जिले में मरने वालों की संख्या 113 है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कुल 2913 लोगों की जांच की गई जिसमें कुल 62 लोग संक्रमित मिले। इस तरह जिले में अब तक कुल 342258 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। होम क्वारंटीन में 192 लोगों को रखा गया है। जबकि एल-टू बसंतपुर में 24 लोगों को भर्ती किया गया है।

वहीँ बढ़ते केस को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के कुल 30 इलाकों को हॉट स्पॉट घोषित किया है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इन इलाकों को सील करने का निर्देश देते हुए हॉट स्पॉट के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। जनपद के अलग-अलग इलाकों में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है।

अपर जिलाधिकारी ने नए कोरोना संक्रमितों के आधार पर हॉट स्पॉट घोषित किया है। इसमें नगर के चंद्रशेखर नगर, कोतवाली के पास, एनसीसी तिराहा, हरपुर मिड्ढी, भृगुआश्रम व आवास विकास कॉलोनी को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट नगर पालिका के ईओ को संक्रमित के घर से 50 मीटर के आसपास के इलाकों को सील करने का निर्देश दिया है। इसी तरह मुरली छपरा का दोकटी, बैरिया का दलनछपरा, रानीगंज मिर्जापुर पूरब टोला, बांसडीह के हुसैनाबाद, गजियापुर, बघाव, बांसडीह, पिठाईच, चिलकहर के हजौली को भी हॉट स्पॉट घोषित करते हुए संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को संक्रमित के घर के आसपास के क्षेत्र को सील करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में गड़वार के सिकरिया, चांदपुर, हनुमानगंज के बरवां, जीराबस्ती, कालिंदी नगर बहादुरपुर, रामदहिनपुरम, नसीराबाद सागरपाली, खोरीपाकड़, मुलायम नगर, रसड़ा के छितनहरा, माधोपुर, मुड़ेरा, रेवती के रेवती, बेरूआरबारी के भरखरा व अरईपुर गांव में मिले संक्रमित मरीजों के घरों के 50 मीटर तक के इलाके को बांस बल्ली से बैरिकेडिंग कर सील करने का निर्देश दिया है।

वहीँ सीयर ब्लाक में कोरोना जांच रिपोर्ट में अब तक कुल 36 पाजिटिव रोगी पाए गए हैं। बुधवार को मिली ताजा रिपोर्ट में  11 कोरोना के नए रोगी मिले है। इससे लोगों में हाहाकार व बेचैनी जरूर बढ़ी है, लेकिन सुरक्षा के मानकों को पूरा करने में कोई प्रशासनिक हनक नहीं दिख रही है। मिली जांच रिपोर्ट में 6 पुरुष व 5 महिलाएं शामिल हैं।

ग्राम बेल्थरा बाजार में 5, मुजौना-01, फरसाटार-01, नगर पंचायत बिल्थरारोड में वार्ड नं. 07 में -01महिला के अलावे शेष 03 रोगियों से कांट्रेक्ट ट्रेसिंग जारी है। लेकिन यहां पर कोविड-19 की गाईड लाईन का कहीं पालन होते दिखाई नही पड़ रहा है। लोग बिना मास्क लगाए भ्रमणशील जहां दिख रहे है वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का घोर अभाव मिल रहा है।

इसे पालन करने में कहीं प्रशासनिक हनक भी नहीं दिख रही। इसके कारण बेकाबू कोरोना अपना प्रभाव तेजी से बढ़ाता चला जा रहा है। हालांकि ग्राम मलेरी व बिल्थरारोड नगर के वार्ड नं. 10 में मिला कोरोना पाजिटिव को जहाँ कोविड अस्पताल बसंतपुर भेज दिया गया है वही उसके परिजनों की कोरोना जांच हेतु सैम्पलिंग की गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago