बेल्थरा रोड नायब तहसीलदार ने बुजुर्ग को डांटकर भगाया, SDM के सामने देते रहे धमकी!

बलिया के बेल्थरा रोड में नायब तहसीलदार की दबंगई सामने आई है। यहां एसडीएम कार्यालय फरियाद लेेकर पहुंचे एक बुजुर्ग को नायब तहसीलदार ने डांटकर भगाया। नायब तहसीलदार दीपक कुमार सिंह एसडीएम के सामने ही बुजुर्ग को दबंगों की तरह डांटते रहे।

उन्होंने बुजुर्ग को ऑफिस से बाहर भगा दिया। वहां खड़े एक व्यक्ति ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जहां एसडीएम कुर्सी पर बैठे पूरा वाकया देखते रहे। जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग में सेवा दे चुके सेवानिवृत्त बुजुर्ग को नायब तहसीलदार दीपक कुमार सिंह ने बुरी तरह फटकारा। वह बुजुर्ग के साथ अभद्रता करते नजर रहे। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता भी मौजूद थे।

उनके सामने ही नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने बुजुर्ग को धमकी दी कि अगर वह किसी भी कोर्ट में जाएगा तो वहां जाकर भी उसके खिलाफ बयान देंगे। इस दौरान मौजूद एसडीएम ने नायब तहसीलदार को रोका नहीं, बल्कि मूक दर्शक बनकर बैठे रहे।

दोनों अधिकारियों के दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इसी तरह ये अधिकारी आये दिन फरियादियों से दुर्व्यवहार करते रहते हैं। एक तरफ सीएम योगी जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अधिकारी फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जिससे जनता में आक्रोश है। इस मामले पर बलिया खबर ने नायब तहसीलदार दीपक कुमार सिंह का भी पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष सामने आने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago