Categories: देश

ट्रिपल तलाक बिल पास होने पर बलिया की इस महिला ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

बलिया अपने शौक के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग्स बनाने पर पति के हाथों पिटाई होने के साथ तीन तलाक की शिकार होकर बेघर हुई नगमा परवीन के लिए मंगलवार का दिन खुशी की खबर लेकर आया। राज्यसभा में जैसे ही  ट्रिपल तलाक को लेकर बिल पास हो गया, नगमा की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने अपने पिता से कहा कि देश की अल्पसंख्यक महिलाओं को असल मायने में आज आजादी मिली है। इस दौरान नगमा परवीन के पिता शमशेर खान के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

तीन तलाक को लेकर लोकससभा में बिल आने के बाद पास होने पर खुशियों का रंग कैनवास पर कई बार बिखेर चुकीं नगमा कहती हैं, ‘राज्यसभा में इसके पास होने से अब असली चमक पोस्टर ही नहीं सभी उन बहनों के चेहरे पर भी बिखरेगी, जो इसकी शिकार हो चुकी हैं।’

बता दें कि यह वही नगमा परवीन हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का पोस्टर बनाना इतना महंगा पड़ गया था कि पति परवेज ने घर से पीटकर बेदखल कर दिया। पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद पिता के घर में रह रहीं नगमा ने अपना दर्द बयां करने के लिए रंगों का सहारा लिया।

एक बार में तीन तलाक को अपराध घोषित करने वाला मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक मंगलवार को राज्यसभा से भी पास हो गया। उच्च सदन में अल्पमत के बावजूद सरकार ने कई विपक्षी दलों को साधकर ऐसी फील्डिंग सजाई कि तीन तलाक बिल पारित कराना उसके लिए बेहद आसान हो गया। मोदी सरकार ने पिछले कार्यकाल में भी काफी कोशिश की थी, लेकिन संख्याबल न होने के कारण उसे निराशा हाथ लगी थी। इस बार सरकार ने विरोधियों को कुछ इस तरह से साध लिया कि मंगलवार को जब वोटिंग होने वाली थी, उससे पहले ही तय हो गया था कि बिल आज पास हो जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago