बलिया। अंत्येष्टि स्थल व कब्रिस्तानों में कोविड संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार में अब एक पैसा आपका नहीं लगेगा। पूरा खर्चा नगर पालिका परिषद उठाएगा। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी निकायों को अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रति शव पांच हजार रूपए के बजट को स्वीकृति दी गई है।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शनिवार को आदेश के अनुपालन में बलिया व रसड़ा नगर पालिका समेत सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को पत्र लिखा है। चेतावनी दी है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है।
क्या बोलीं जिलाधिकारी
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा है कि अब निकाय सीमा पर हो रही मौतों के बाद शव का अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ईओ की होगी। इसके लिए प्रति शव उन्हें पांच हजार रूपए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। पूरी प्रक्रिया युद्धस्तर पर मानिटरिंग की जाएगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…