बलिया निवासी एक एमआर ( दवा प्रतिनिधि) ने गमछे के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक जनपद बलिया निवासी रानू तिवारी एक प्राइवेट दवा कंपनी में बतौर एमआर काम करते थे।
वह सिधारी क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार को एमआर का कमरा दिन भर बंद था। शनिवार की सुबह भी कमरा नहीं खुला तो सामने के कमरे में रहने वाले एक वकील को कुछ शक हुआ। इसी दौरान रानू का एक मित्र एमआर भी आया। उसने भी दरवाजा पीट कर खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कमरा नहीं खुला। इस पर साथी एमआर ने जब एक झरोखे से अंदर झांका तो अंदर रानू को गमछे के सहारे लटकता देख उसके होश ही उड़ गए।
आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह दरवाजा को तोड़ कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…