बलिया सांसद की मेहनत लाई रंग, आरा-बलिया के बीच नई बड़ी रेललाइन का होगा सर्वे, 65 करोड़ रुपये स्वीकृत

बलिया डेस्क : बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की मेहनत रंग लाई है। आरा से सुरेमनपुर होते हुए बलिया को नए रेल मार्ग से जोड़ने का सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के प्रस्ताव को भारत सरकार ने मंजूर कर लिया है । रेलमंत्रालय ने सुझाव,परियोजना को मंजूरी के साथ ही सर्वे के लिए 65 करोड़ रुपये मंजूर किया । इसकी जानकारी देते हुए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि 65 किमी लम्बी ब्राडगेज रेललाइन बिछ जाने से जनपद के विकास को गति मिलेगी।

वही बलिया से आरा जाने के लिए 170 किमी की दूरी तय करने के बदले 65 किमी की दूरी तय कर बलिया से आरा सुविधाजनक तरीके से पहुचा जा सकेगा।पत्रप्रतिनिधियों को सांसद ने बताया कि अप्रैल महीने से नई रेललाइन के सर्वे का कार्य शुरू होगा,वही सर्वे के रिपोर्ट के आधार पर अगले बजट में उक्त रेललाइन बनाने के लिए धन स्वीकृत होगा।

सांसद ने बताया कि इस रेलमार्ग पर गंगा नदी के ऊपर एक बड़ा पुल के अलावा एक दर्जन छोटे पुल रेलवे को बनाना पड़ेगा।सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि पिछले अक्टूबर माह में इस संदर्भ में माननीय रेलमंत्री व प्रधानमंत्री से आग्रह किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago