वीरेंद्र सिंह मस्त को सांसद नहीं, महज़ बधाई देने बाँटने वाला शख़्स क्यों मान रही है बलिया की जनता?

सोशल मीडिया डेस्क: बलिया के लोगों को लगता है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में सांसद या नेता नहीं बल्कि कोई ऐसा आदमी चुन लिया है जिसका काम महज़ तमाम अवसरों पर लोगों को बधाई बांटना है. ऐसा हम नहीं बल्कि बलिया के स्थानीय लोग कह रहे हैं जोकि इन दिनों अपने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से ख़ासा नाराज़ चल रहे हैं.

दरअसल बीते कुछ दिनों से बलिया के लोग तमाम तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं. पहले तो आई बाढ़ से तमाम लोगों को बेघर कर दिया है और काफी नुक्सान लोगो को उठाना पड़ा. वहीँ इसके बाद बारिश से स्थिति और खराब कर दी. जगह जगह पर पानी भर आया. सड़क का हाल तो बुरा पहले से ही था, वहीँ पानी बरसने से सड़क तो डूबी ही. तमाम सरकारी कार्यालय से लेकर जिला कारागार तक डूब गया. पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास में भी पानी भर आया.

जिले के बदहाली की चर्चा पूरे प्रदेश में हुई लेकिन शायद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त इससे अनजान थे. उन्होंने एक बार भी लोगों के बीच आकर उनका हाल जानना ज़रूरी नहीं समझा. वहीँ बात बात पर सोशल मीडिया के ज़रिये बधाइयों की झड़ी लगाने वाले वीरेंद्र सिंह मस्त ने एक शब्द नहीं कहे. हैरानी वाली बात तो यह रही कि बलिया के बाढ़ का जायजा लेने के लिए खुद सीएम योगी तक आ गए लेकिन वीरेंद्र सिंह मस्त नदारद रहे.

ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि जिसे नेता चुना, जब वही मुश्किल की घड़ी में गायब है तो लोग तो नाराज़ होंगे ही.अब सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराज़गी दर्ज करा रहे है. आज है जेपी नारायण की जयंती. इस मौके पर जब वीरेंद्र सिंह मस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो लोगों ने उन्हें घेर लिया. किसी ने बलिया की बदहाल रोड, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के लिए उनपर निशाना साधा तो किसी ने उनकी गैर मौजूदगी के लिए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago