जब बलिया की बदहाल सड़कों का हाल बताने सांसद मस्त पहुँचे गडकरी के पास, मिला ऐसा जवाब

नई दिल्ली डेस्क: बलिया के सड़कें किस हाल में हैं इस बात से तो सभी वाकिफ ही हैं. वहीँ एनएच की दशा भी ठीक नहीं है जिसकी वजह से खत’रा तो बना ही रहता है और जाम की स्थिति भी बनी रहती है. ऐसे में लोगों को तमाम तरह की परेशा नियों से जूझना पड़ता है.

लेकिन अब हो सकता है कि इससे निजात मिल जाये क्योंकि इसके मद्देनज़र बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने नितिन गडकरी से राजधानी दिल्ली में मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को इस परेशानी से अवगत कराया गया है.

बताया जा रहा है कि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने नितिन गडकरी से नेशनल हाई को दुरुस्त करने और उनका विकास करने की गुज़ारिश की है. इस दौरान गाजीपुर से लेकर हाजीपुर मार्ग पर गंगा किनारे ग्रीन बेल्ट फोर लेन करने की भी बात हुई है. इस मुलाकात के बाद नितिन गडकरी ने भी अधिकारीयों को डीपीआर तैयार करने को कहा है.

इसके अलावा गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को भी तत्काल ठीक करने का आदेश अधिकारीयों को दिया है. आपको बता दें कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के सहयोगी सुशील पांडेय के हवाले से यह खबर सामने आई है. बहर हाल अब कहा जा रहा है कि इस दिशा में नितिन गडकरी ने संज्ञान तो ले लिया है और अधिकारीयों को ज़रूरी दिशा निर्देश भी दे दिए हैं लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस आदेश का किस गति से पालन होता है.

बड़ी बात तब होगी जब आदेश का काम हकीक़त में दिखे और काम शुरू हो जाए. हालाँकि उम्मीद की जा रही है कि अधिकारी इस काम को गंभीरता से लेंगे और जल्द से जल्द नेशनल हाई वे की मरम्मत की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago