बलिया- अब हफ्ते में एक नहीं तीन दिन चलेगी भृगु एक्सप्रेस

बलिया- बलिया के सांसद भरत सिंह ने   रेलमंत्री पियूष गोयल से उनके आवास पर मिलकर जिले में रेल विकास कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए विकास कार्यों संग नई ट्रेनों के परिचालन एवं ठहराव की बातें रेल मंत्री के समक्ष रखीं। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक सांसद भरत सिंह  ने फ़ोन पर उनके सववादाता को बताया कि बलिया में रेलवे के विकास के संबंध में रेलमंत्री को बताया कि बलिया धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थान होने के साथ-साथ एक व्यापारिक केंद्र भी है। यहां प्रतिदिन लाखों यात्री सीधे महानगरों एवं व्यापारिक केन्द्रों के लिए रेल सेवा नहीं होने के कारण अन्यत्र जैसे बक्सर, वाराणसी एवं छपरा से रेल सेवा लेते हैं जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अगर जल्द से जल्द वा¨शग पिट जो स्वीकृत है का शिलान्यास हो गया है तो लम्बी दूरी की रेल सेवा बलिया से सुगम हो जाएगी। सांसद ने बलिया से सभी महानगरों के लिए सीधी रेलसेवा जल्द से जल्द आरंभ करने की मांग करते हुए सुरेमनपुर में महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है। इस पर रेल मंत्री पियूष गोयल ने सकारात्मक पहल करते हुए तत्काल बलिया में वा¨शग पिट एवं अन्य रेल विकास कार्यों को समयान्तर्गत पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही सांसद के अनुरोध पर भृगु एक्सप्रेस के सभी कोचों को बदलकर नए कोच लगाने एवं सप्ताह में भृगु एक्सप्रेस को तीन दिन चलाने के साथ गोंदिया एवं सारनाथ एक्सप्रेस को सुरेमनपुर में ठहराव को स्वीकृति दे दी है। रेलमंत्री ने सांसद का आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों ट्रेनों का सुरेमनपुर स्टेशन पर ठहराव का आदेश बोर्ड द्वारा निर्गत कर दिया जाएगा।

बलिया ख़बर

View Comments

  • बलिया खबर वेब साइट में दैनिक जागरण का जिक्र। पत्रकारिता में ऐसी गलती अक्षम्य होती है महानुभव।

    • दैनिक जागरण का जिक्र इस लिए किया गया है चुकी वो खबर दैनिक जागरण से ली गई है

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago