Categories: बलिया

बलियाः झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मां और नवजात बच्चे की मौत

बलियाः नगरा बाजार में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं और जिला का स्वास्थ्य विभाग अनजान बना हुआ है। नगरा नहर मार्ग पर अवैध रुप से अप्रशिक्षित डॉक्टर अपनी क्लीनिक व अस्पताल संचालित कर रहे हैं।

इसी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। विवाद बढ़ता देख अस्पताल के डॉक्टर व महिला स्टाफ भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पकडी थाना क्षेत्र के सरांयवीरभान की मुन्नी देवी की शादी रसडा कोतवाली क्षेत्र के नराछ गांव निवासी आकाश से हुई थी। मुन्नी गर्भवती थी जिसके चलते वह मायके में ही कुछ दिनों से रह रही थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से उसे अन्य जगह जाने को कहा गया।

जिसके बाद एंबुलेंस चालक ने महिला को नहर मार्ग स्थित अप्रशिक्षित डाक्टर के यहां पहुंचा दिया और सस्ता इलाज होने की बात कही। महिला के भाई सुग्रीव कुमार ने बताया कि अप्रशिक्षित डाक्टर ने आपरेशन के 29 हजार रुपए की मांग किया। हम लोग तैयार हो गये। डॉक्टर ने 5 हजार जमा करने के बाद खून की जांच के नाम पर 1600 रुपए लिए। इसके बाद महिला को ऑपरेशन थियेटर में ले गए।

लेकिन दो घंटे बाद महिला की मौत होने पर उसे ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाल दिया। परिजन महिला को पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पुलिस को अवगत कराया। इस प्रकरण में सरकारी एंबुलेंसचालक की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। गौरतलब है कि जनपद में सैंकड़ों झोलाछाप डॉक्टर अवैध रुप से क्लीनिक संचालित कर रहे हैं लेकिन फिर भी इन पर कोई कार्रवाही नहीं होती।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago