बलिया में डेंगू की दस्तक, मिले इतने मरीज, ऐसे बरतें सावधानी

बलिया। बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। हर जगह जलभराव से मच्छर पैदा हो रहे हैं और इस वजह से डेंगू, मलेरिया के मरीज मिलने लगे हैं। जनपद में मच्छरों के आतंक से बीमारी फैल रही हैं। डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले के 22 वर्षीय पुरुष में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जनपद का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है।बता दे कि पिछले 1 सप्ताह में डेंगू के लक्षणों से परेशान कई मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने डेंगू से बचाव की तैयारी शुरु कर दी है। मरीजों के घर पर टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा।

साथ ही नगर निगम के सहयोग से फॉगिंग भी कराई जाएगी। साथ ही साथ लोगों को समझाईश दी जा रही है कि घरों में पानी न जमा होने दें क्योंकि इसमें डेंगू का लार्वा पनपता है। वहीं मौसमी बीमारियों से बचने के लिए साफ पानी पीने, अच्छा भोजन करने की सलाह भी दी जा रही है। बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों का भी खासा प्रकोप रहता है। ऊपर से डेंगू मलेरिया के मरीज भी काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में आपको सावधानी रखने की जरुरत है। डेंगू व मलेरिया का मच्छर पानी में पनपता है।

इसलिए जरूरी है कि लोग घरों में पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बारिश के मौसम में लोग अपने घरों में लगे कूलर को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। कूलर के पानी को पूरी तरह से निकाल कर, उसे सुखाकर दोबारा से पानी भरें। समय-समय पर पानी बदलते रहें। घरों में रखे मटकों, गमलों, टायरों में भी पानी जमा नहीं होने दें। इसके साथ ही छत पर भी पानी की निकासी का इंतजाम करें। सावधानी बरत कर ही लोग मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। बुखार आदि होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं नहीं लें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago