बलिया। बलिया जिले के कुल 17 ब्लाका के अंतर्गत 58 वार्डों में नामांकन के पहले दिन 650 से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह आठ बजे से सांय सात बजे तक गहमागहमी की स्थिति रही। खबर लिखे जाने तक 650 से उपर प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किए। जबकि भीड़ खबर लिखे जाने तक लगी हुई है।
वार्ड नंबर 42 से लेकर 47 तक लगभग 55 प्रत्याशी, 34 से 41 तक 75 प्रत्याशी, 42 से लेकर 51 तक लगभग 120, दस से लेकर 17 तक लगभग सौ से उपर, एक से लेकर नौ तक सौ से उपर, 17 से लेकर 23 तक 60 से उपर व 24 से लेकर 33 तक 102 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
जनरेटर के सहारे नामांकन स्थल पर नामांकन की प्रकिया चलती रही। नामांकन करके बाहर निकले प्रत्याशियों का कहना यह था कि पिछले पंचायत चुनाव में समय से नामांकन हो चुके थे। लेकिन इस बार काफी विलंब हो रहा है। जिसको लेकर प्रत्याशी मायूस और आक्रोशित दिखे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…