बलिया- जिला पंचायत के लिए नहीं मिला टिकट तो MLA सुरेन्द्र सिंह ने उतारे अपने उम्मीदवार !

बलिया डेस्क : भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार की देर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 58 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसके साथ ही त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई। पलक झपकते ही सूची इंटरनेट मीडिया पर छा गई। सूची जारी होने के बाद  बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के समर्थकों को करारा झटका लगा है।

तो वहीँ जिले के बड़े नेताओं पर आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जगह नेताओं ने अपने रिश्तेदारों को तरजीह दी है। जिसका विरोध किसी कार्यकर्ता ने नहीं बल्कि जिले के सबसे चर्चित विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया है।  सुरेन्द्र सिंह ने पार्टी द्वारा जारी सूची को नकारते हुए तीनों वार्डों से अपना प्रत्याशी उतार दिया है। बता दें कि मुरलीछपरा ब्लाक से भाजपा ने वार्ड नंबर एक से दिलीप गुप्ता, वार्ड नंबर दो से संतोष सिंह, एवं तीन से अमित पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया है।

जिसके बाद विधायक ने भाजपा के प्रत्याशियों का विरोध करते हुए तीनों वार्डों से अपना प्रत्याशी वार्ड नंबर एक से मंटु बिंद, वार्ड नंबर दो से संदीप सिंह राजा, वार्ड नंबर तीन से हैप्पी सिंह को घोषित किया है। इस बारे में सुरेन्द्र सिंह ने मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा है कि यह लोकतंत्र है, लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती हैं।

उन्होंने कहा कि  मुरलीछपरा ब्लाक के तीनों वार्डों में करीब एक-एक हजार लोगों का बैठक बुलाकर प्रत्याशियों का चयन किया गया है। मैं इस मामले में जनता के फैसले के साथ हुं। मंटु बिंद, संदीप सिंह एवं हैप्पी सिंह तीनों प्रत्याशियों का मेरा पूरा समर्थन है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago