बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कंप्यूटर कोचिंग से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की। साथ ही पुलिस ने कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया। और सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय में पेश किया।
दरअसल किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने कोचिंग संचालक, कोचिंग संचालक के दादा- दादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी की मां ने तहरीर में लिखा था कि पुत्री कम्प्यूटर की कोचिंग करती थी। 20 मार्च को घर से शाम 4 बजे साइकिल से पढ़ने गई थी।
जब शाम 6 बजे तक युवती घर नहीं आई तो उसकी कोचिंग पर जाकर पूछताछ की। जहां कोचिंग संचालक के दादी और दादा ने कहा कि किसी को बताना मत मेरा नाती उसे ले गया है। जितना पैसा चाहिये दे देंगे। जब बेटी को बुलाने के लिए कहा तो कहा कि तुम्हे जो करना है करो, मेरा नाती नहीं आएगा।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…