Categories: बलिया

बलिया- योगी सरकार में मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल अजान के लाउडस्पीकर से हुये परेशान, डीएम को लिखा पत्र

बलिया डेस्क: उत्तर प्रदेश में इस वक्त मस्जिद में होने वाली अजान की आवाज विवादों का विषय बनी हुई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति के मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर आपत्ति जताने के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ने भी इसी तरह की शिकायत का एक पत्र जिलाधिकारी को लिखा है।उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने बलिया में स्थित मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर पाबंदी लगाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें स्वयं मस्जिदों में लाउडस्पीकर से हो रहे प्रदूषण के कारण शासकीय दायित्व के निर्वहन में बाधा आती है।

राज्य मंत्री ने लिखा- लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रभाव राज्य मंत्री ने पत्र में लिखा है कि मस्जिदों में नमाज के दौरान अजान, दिन भर लाउडस्पीकर के माध्यम से धार्मिक प्रचार-प्रसार, मस्जिद निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने एवं विभिन्न प्रकार की सूचनाओं को अत्यधिक तेज आवाज में प्रसारित किया जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन एवं बच्चों, वृद्ध व बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जनसामान्य को अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री ने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि मेरे विधान सभा क्षेत्र में स्थित मदीना मस्जिद काजीपुरा, थाना-कोतवाली, बलिया के समीप अनेक शैक्षणिक संस्थान स्थित है, जिनमें सेंट जोसेफ महर्षि विद्या मंदिर, सतीश चन्द्र महाविद्यालय आदि में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

मस्जिद में पांचों वक्त नमाज की अजान तथा सारा दिन अन्य सूचनाएं प्रसारित की जा रही है, जिससे होने वाले वाले शोर के कारण योग, ध्यान, पूजा पाठ तथा शासकीय कार्यो में व्यवधान उत्पन्न होता है। मंत्री ने पत्र में सुप्रीम कोर्ट द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा-निर्देश का हवाला दिया है।

राज्य मंत्री शुक्ला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पत्र लिखने की पुष्टि की । उन्होंने कहा कि वह स्वयं मस्जिद के लाउडस्पीकर से हो रहे ध्वनि प्रदूषण से परेशान हैं । उन्होंने कहा कि बलिया शहर में उच्च न्यायालय के आदेश के तहत लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित होनी चाहिए तथा अनावश्यक लगाये गए लाउडस्पीकर को हटाया जाना चाहिए ।

सतीश

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago