Categories: बलिया

बलिया- जिला पंचायत से जारी टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप, सदस्यों ने अपर मुख्य अधिकारी को लिखा पत्र

बलिया जिला पंचायत की ओर से जारी टेंडर पर अब कुछ जिला पंचायत सदस्य ही आपत्ति उठा रहे हैं। जिन्होंने टेंडर निरस्त करने की मांग को लेकर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को पत्र लिखा है। इतना ही नहीं सदस्यों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। और दोबारा जिला पंचायत की बैठक बुलाकर टेंडर कराने की मांग की है।

बता दें अपर मुख्य अधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि जिला पंचायत में विभिन्न निधि से जो टेण्डर कराया गया है उनमें घोर अनियमितता और भ्रष्टाचार किया गया है। जिला पंचायत सदस्यों ने जो प्रस्ताव दिया उसमें कहीं से पारदर्शिता नहीं दिखाई दे रही है। जिससे बाकी सदस्यों में आक्रोश है।

सदस्यों की मांग है कि निम्न टेण्डर निरस्त कर जिला पंचायत की बैठक बुलाई जाए और टेण्डर कराया जाय नहीं तो सदस्यगण धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। बता दें विनय कुमार मिश्र, सुप्रिया यादव, संतोष कुमार चौहान, हेमवन्ती देवी, अनिता देवी, मीरा देवी, कुसुम देवी, रजिया, असगर अली, राम विलास, मनीष सिंह, सीता भारती, विद्यावती देवी, रामनाथ व्यापारी, अनिता साहनी ने पत्र लिखा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago