बलिया। कल यानी 11 अक्तूबर को लोकनायक नारायण की जयंती है। उनकी जन्म जयंती के मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह सिताबदियारा आएंगे। वह लोकनायक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे साथ ही अन्य कार्यक्रमों हिस्सा लेंगे।
उनके आगमन को लेकर बीजेपी लगातार तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव के आवास पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। पूर्व विधायक संजय यादव ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण करेंगे इसी सिलसिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय धर्मेन्द्र सिंह जी ने बैठक ली और कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया जाए इस बात को लेकर चर्चा हुई हैं। साथ ही संजय यादव पूर्व मंत्री ने मुलायम सिंह यादव के मृत्यु को प्रदेश का बड़ा क्षति बताया और श्रंद्धाजलि अपनी दी।
गौरतलब है गृहमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। बिहार और यूपी के अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सड़क निर्माण, साफ-सफाई, रंग रोगन, पार्किंग के साथ अन्य कार्य को अंतिम रुप देने के लिए मजदूर दिन रात लगे हुए हैं।कार्यक्रम स्थल पर मंच तैयार किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम को लेकर बीजेपी भी लगातार व्यवस्थाएं संभाल रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…