बलियाः रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। गोरखपुर कैंट स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें अगले 2 दिन के लिए निरस्त कर दी गई हैं।
वाराणसी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्री सुविधाओं को देखते हुए गोरखपुर कैंट स्टेशन पर मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक की अवधि बढ़ाए जाने के कारण कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है।
इसमें वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 15130 7 से 9 मई तक निरस्त हुई है। गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 15129 8 और 9 मई को निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी-गोरखपुर 15132 7 से 8 मई तक, गोरखपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 15131 7 से 9 मई तक, गोरखपुर एवं छपरा से चलने वाली 05156/05155 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन 9 मई तक निरस्त की गई है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…