सपा कार्यकर्ता मनोज सिंह की हत्या पुलिस के लिए बनी एक अबूझ पहेली!

सपा कार्यकर्ता मनोज सिंह  हत्याकांड पुलिस के लिए एक अबूझ पहेली बनी हुई है। गोली मारकर सड़क किनारे फेंके गए मनोज का शव रविवार की सुबह मिलते ही समूचे क्षेत्र में तरह-तरह कयासों व चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। दिनभर लोग इसकीं चर्चा करते रहे।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतक के हर करीबी से मुलाकात कर तह में जाने की कोशिश कर रही है ¨कतु अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लग सकी है।

पुलिस ने अब तक करीब एक दर्जन लोगों को चिन्हित कर पूछताछ की है। मृतक मनोज ¨सह शनिवार को गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बांसडीहरोड थाने में समाधान दिवस पर एक जमीन की पैमाइश के मामले के निस्तारण के लिए गए थे। इसके बाद लोगों ने शाम को उन्हें बांसडीहरोड बाजार में भी देखा।

परिजनों के अनुसार रात नौ बजे के बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इसे लेकर परिजन काफी परेशान थे। मोबाइल स्विच आफ होने के बाद की ही गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी हुई है। मामले में प्रथम दृष्टया कथित रूप से रुपये का लेनदेन या किसी अनैतिक संबंध को घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

पुलिस को भी इस बारे में कुछ सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस अपनी जांच कर रही है। मनोज के दो पुत्र व एक पुत्री है। वहीं पत्नी इंदु देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।

इधर बीच मृतक की बेटी की शादी भी तय हो चुकी है। पूरा परिवार भी इसी तैयारी में लगा हुआ था। ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार पर मानो वज्रपात सा कर दिया है। रविवार को घटनास्थल पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली के दौरे के बाद पुलिस भी काफी एक्शन मोड़ में हो गई है और पूरे दिन मामले से जुड़े कई लोगों से घंटों पूछताछ का दौर चलता रहा।

जिन लोगों के साथ मनोज का उठना बैठना था व जो उनके करीबी थे, सभी की लिस्ट तैयार कर पुलिस फिलहाल पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्य को जुटाने में लगी है।

जांच को लेकर सीओ बांसडीह टीएन दुबे पूरे दिन थाने पर ही डटे रहे और मामले की विभिन्न परतों की पड़ताल करते रहे। सीओ टीएन दुबे ने दावा किया कि हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग पुलिस को मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होने के साथ ही हत्यारे पकड़ में होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago