बलिया- मण्डलायुक्त ने कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, सेक्टर मजिस्ट्रेट को गांव में भ्रमण करने का निर्देश दिया

बलिया : मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान कमीशनखोरी व घटिया किस्म के सामानों की सप्लाई की जानकारी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सप्लाई करने वाले वेंडर को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिम्मेदार एसीएमओ से इसकी रिकवरी की जाए। वहीं, तिथिवार सैम्पलिंग व रिपोर्ट के बारे में सही सटीक जानकारी नहीं दे पाने पर जिला सर्विलांस अधिकारी को फटकार लगाई। कहा, सर्विलांस का कार्य सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में एक है। इसलिए इसके प्रति गम्भीर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट मरीजों तक रैपिड रिस्पांस टीम कम से कम तीन बार जरूर विजिट कर ले।

बैठक में उन्होंने सैम्पलिंग से लेकर निगरानी समिति और सेक्टरवार तैनात किए गए मजिस्ट्रेट के कार्यो की भी समीक्षा की। मंडलायुक्त ने कहा कि जो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं वह गांव में भ्रमण जरूर करते रहें। इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट या फील्ड में तैनात कर्मचारियों को कोविड-19 की सावधानियों जैसे मास्क लगाने का तरीका, सामने से किसी से बात नहीं करना, आदि के बारे में पूरी जानकारी हो। मंडलायुक्त ने अशर्फी अस्पताल के प्रतिनिधि से वहां की सेवाओं के बारे में जानकारी ली। सरकारी अस्पताल में सिटी स्कैन होने से संबंधित पूछताछ सीएमएस की।

उन्होंने कहा कि निगरानी समिति को हमेशा सक्रिय रखा जाए जिन मरीजों को दवा की जरूरत हो, निगरानी समिति के माध्यम से उन्हें दवा किट उपलब्ध कराई जा सकती है। कम्युनिटी किचन के बारे में अपर जिलाधिकारी से जरूरी जानकारी ली। कहा कि क्वारंटाइन में रह रहे जरूरतमंद लोगों को भोजन जरूर उपलब्ध करा दिया जाए। ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित जानकारी लेने पर सीडीओ ने बताया कि इसके लिए टेंडर अपलोड हो गया है। ऑक्सीजन सप्लाई से संबंधित बेड के बारे में सीएमएस ने विस्तृत जानकारी दी।

सैम्पल लैब में जाने में न हो अनावश्यक विलम्ब

सैंपलिंग व लैब से आने वाली रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मण्डलायुक्त पन्त ने कहा कि जिस दिन सैंपल हो रहा है, उसके अगले दिन सुबह तक हर हाल में लैब तक सभी सैंपल भेज दिए जाएं। सीएमओ को निर्देश दिया कि शाम 5 बजे तक सभी सैम्पलिंग हो जाए तो उसको गोरखपुर लैब में भिजवाने में विलम्ब नहीं होना चाहिए। डाटा फीडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों डेटा फीड कराया जाए। लैब टेक्नीशियन की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी अदिति सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, सीएमओ डा राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम सदर राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कमांड सेंटर व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त ने विकास भवन में संचालित इंटीग्रिटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर व जिला।अस्पताल का भी निरीक्षण किया। कमांड सेंटर में संचालित पांचों सेल के कार्यों के बारे में पूछताछ की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल में बेड व चिकित्सा सुविधाओं के बाबत जानकारी ली।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago